{"_id":"6a16d0263596b92d23051f03","slug":"video-congress-workers-staged-a-protest-in-mahendragarh-over-various-issues-including-inflation-and-unemployment-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था व नशे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता राव दान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन की शुरुआत यादव सभा से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए यादव सभा से शुरू होकर आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, कॉलेज रोड, मोहल्ला सैनीपुरा से विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम योगेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय गुलेल गैंग के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं, चोरी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में महेंद्रगढ़ में नशे की हालत में एक युवक द्वारा अपनी ही मां की हत्या किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं के साथ रोजगार और भर्ती के नाम पर धोखा हुआ है, जबकि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, किसानों और आम जनता को आर्थिक राहत दी जाए तथा भविष्य में परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।