{"_id":"6a042754c11ed880950c6546","slug":"video-crusher-businessman-from-narnaul-consumes-sulphas-in-car-records-video-explaining-his-troubles-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के क्रेशर कारोबारी ने कार में खाया सल्फास, वीडियो बनाकर बताई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के क्रेशर कारोबारी ने कार में खाया सल्फास, वीडियो बनाकर बताई परेशानी
शहर में एक क्रेशर कारोबारी ने कथित रूप से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने करीब 5 मिनट 40 सेकेंड का वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने एक व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए भारी ब्याज और आर्थिक दबाव से परेशान होने की बात कही। मृतक का संबंध राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूर के रिश्तेदार के रूप में भी बताया जा रहा है।
सीकर निवासी था कारोबारी, नारनौल में रहता था परिवार
मृतक की पहचान हरीश शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीकर का रहने वाला था और बीते वर्षों से नारनौल के सेक्टर-1 में परिवार सहित रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह क्रेशर कारोबार से जुड़ा हुआ था और कई लोगों के साथ साझेदारी में काम करता था। उसके क्रेशर राजस्थान के नीमकाथाना जिले के गौरीर-दूधवा क्षेत्र में भी संचालित थे।
हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर कार में खाया जहर
जानकारी के अनुसार, हरीश शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा-राजस्थान सीमा पर गांव काठूवास के पास अपनी कार में सल्फास की गोलियां खा लीं। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इससे पहले उसने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया।
वीडियो परिवार को भेजा, फिर शुरू हुआ बचाव प्रयास
हरीश ने वीडियो अपने बेटे, पत्नी और अन्य परिचितों को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद परिजन तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जयपुर ले जाते समय हुई मौत
परिजन उसे इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत और बिगड़ गई। जयपुर से करीब 50 किलोमीटर पहले उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीकर में होगा अंतिम संस्कार
मृतक का पोस्टमार्टम राजस्थान में करवाया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सीकर ले गए। घटना के बाद नारनौल और आसपास के क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।