{"_id":"69fc4cdc162ead5c27075fef","slug":"video-eeco-van-vandalized-in-narnaul-police-launch-investigation-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में खड़ी इको गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में खड़ी इको गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
शहर के मोहल्ला पुरानी सराय में बुधवार देर रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक इको गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और गाड़ी मालिक पूर्ण सैनी को सूचना दी।
पूर्ण सैनी ने बाहर आकर देखा तो गाड़ी के आगे, पीछे और दोनों साइड के शीशे टूटे हुए थे। बदमाशों ने डंडों और रॉड से वार कर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की वीडियो बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित को थाने में शिकायत देने के लिए कहा है।
पीड़ित का कहना है कि मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उन्हें रंजिश के चलते वारदात किए जाने का शक है, जिसकी शिकायत पुलिस को दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।