{"_id":"6891de4ef0f3fa767602d27d","slug":"video-electricity-court-organized-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बिजली अदालत में बिजली बिल की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बिजली अदालत में बिजली बिल की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग
सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम सर्कल कार्यालय में मंगलवार को 15वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में कुल 6 उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। बिजली अदालत में महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से दो, नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, नांगल चौधरी से एक और सिहमा से एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र के 5 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में कटौती की मांग करते हुए कहा कि उपयोग और आर्थिक स्थिति के अनुसार बिजली बिल जमा करते हैं, लेकिन फिर भी बिजली बिल बहुत अधिक बकाया है जिसे चुकाने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने बकाया बिजली बिल की जांच करने और उसकी किस्त बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।