{"_id":"6a479d1157b84f15030d8b04","slug":"video-fear-of-monkeys-in-the-employees-colony-in-narnaul-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: कर्मचारी कॉलोनी में बंदरों का खौफ, लाठी-डंडों के बिना नहीं निकल पा रहें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: कर्मचारी कॉलोनी में बंदरों का खौफ, लाठी-डंडों के बिना नहीं निकल पा रहें लोग
नारनौल। कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में दो लोगों को बंदरों के काटने की घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। सुबह टहलने निकलने वाले, बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने वाले और अन्य जरूरी कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग एहतियात के तौर पर अपने साथ लाठी लेकर चल रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय पार्कों में खेल रहे बच्चों और सैर कर रहे लोगों को बंदरों के डर से समय से पहले घर लौटना पड़ता है। लोगों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि "बंदरों के आने का समय हो गया है, अब घर चलो।"
क्षेत्रवासियों ने बताया कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग को लेकर कई बार नगर परिषद से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।