{"_id":"6a47afc90536a4cdd60c2801","slug":"video-narnaul-dc-and-sp-inspect-centers-for-the-htet-exam-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: HTET परीक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: HTET परीक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
नारनौल: एचटेट-2025 को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बोर्ड के अनुसार सभी प्रकार के प्रबंध पूरे होने चाहिए। उन्होंने केंद्रों पर जाकर सीसीटीवी व जैमर आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें उपमंडल नारनौल में 7 और उपमंडल महेंद्रगढ़ में 15 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से सामान्य किराए पर केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। उपायुक्त बताया कि लेवल 3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। लेवल 2 की परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। लेवल 1 की परीक्षा 5 जुलाई को ही दोपहर 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक संचालित की जाएगी। नारनौल उपमंडल में केवल लेवल 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी बाकी परीक्षाएं महेंद्रगढ़ उप मंडल में होंगी। नेत्रहीन और दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह की शिफ्ट में 7.50 व शाम की शिफ्ट में 12.50 पर एंट्री शुरू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।