{"_id":"68fc75f57a59231899040b86","slug":"video-mahatharagaugdhha-ma-bjal-sapalii-ma-bthha-bna-raha-paugdha-ka-tahanaya-ka-chhataii-shanpr-aae-thana-ha-raha-falta-sa-jagaha-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई शुरू, आए दिन हो रहे फाल्टों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई शुरू, आए दिन हो रहे फाल्टों से मिलेगी निजात
शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई को लेकर निगम की ओर से शनिवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। बिजली निगम की ओर से शहर में उन स्थानों पर पेड़ों की कटाई के लिए स्वीकृति ली गई है जहां पेड़ आपूर्ति में बाधा बन रहे थे। इसकी शुरूआत शनिवार को निगम की टीम की ओर से शहर के 11 हट्टा बाजार से की गई है।
निगम के अधिकारियों का दावा है कि आगामी दो सप्ताह के समय में यह कार्य पूरे शहर में किया जाएगा। विशेषकर उन स्थानों पर पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा जो लाइनों पर आए दिन फाल्ट का कारण बन रहे हैं।
दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि निगम की ओर से शनिवार से लाइनों के सहारे से टहनियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अब शहर में पेड़ों की टहनियों से लाइनों में फाल्ट नहीं होगा जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।