{"_id":"69e62922bcba2a9b6d0ebef0","slug":"video-mahila-congress-protest-in-ateli-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अटेली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल को लागू करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अटेली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल को लागू करने की उठाई मांग
महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अटेली बैगपुर में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आज करे, अभी करे के नारे लगाते हुए सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. राजवती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा भी कांग्रेस की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
डॉ. राजवती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार देश को गुमराह कर रही है और यह गलत प्रचार कर रही है कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ है, जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद द्वारा पारित होकर संविधान का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी हो रही है। इस दौरान बिना, नरेश, सविता, पूनम, कविता, मंजू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।