{"_id":"69fc4ce6930feac965050031","slug":"video-major-accident-averted-on-nh-148b-in-narnaul-tractor-trolley-gets-stuck-on-divider-above-underpass-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में एनएच-148बी पर बड़ा हादसा टला, अंडरपास के ऊपर डिवाइडर पर अटकी ट्रैक्टर-ट्रॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में एनएच-148बी पर बड़ा हादसा टला, अंडरपास के ऊपर डिवाइडर पर अटकी ट्रैक्टर-ट्रॉल
नांगल चौधरी क्षेत्र में एन एच-148बी हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। बस स्टैंड के पास बने अंडरपास के ऊपर से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर और रिम फट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे के साइड बॉर्डर पर चढ़ गई और डिवाइडर पर खतरनाक स्थिति में अटक गई।
ट्रॉली में पशुओं के लिए चारा भरा हुआ था, जिसे पंजाब से कोटपूतली ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली तेज गति में थी और उसमें क्षमता से अधिक सामान भरा हुआ था। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली नीचे सर्विस रोड की तरफ गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।