{"_id":"6a7066c9905e6b15a00a446c","slug":"video-market-rates-fixed-for-13-villages-for-tata-powers-high-tension-line-in-mahendragarh-district-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ जिला में टाटा पावर हाईटेंशन लाइन के लिए 13 गांवों का बाजार दर तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ जिला में टाटा पावर हाईटेंशन लाइन के लिए 13 गांवों का बाजार दर तय
नारनौल। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले में टाटा पावर बीकानेर नीमराणा 765 केवी हाईटेंशन लाइन से प्रभावित 13 गांवों की जमीन का बाजार दर तय हो गया है। यह निर्णय 3 अगस्त को लिया गया, जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
मोर्चा ने प्रभावित किसानों की आवाज बनकर लाइन के काम को रुकवाया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सचेत किया कि वास्तविक बाजार दर तय होने तक जमीन पर कोई कार्य नहीं होगा। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा ने जमीन मुआवजे के लिए बाजार दर समिति गठित करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ द्वारा मनोनीत बाजार दर समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को दिया गया। समिति अध्यक्ष ने इसका संज्ञान लेते हुए एक समिति गठित की। लगभग तीन-चार महीने तक काम रुका रहा। नीति प्रक्रिया के तहत सभी 13 गांवों का बाजार दर तय हुआ। किसानों ने मोर्चा पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया और आजीवन साथ चलने का भरोसा दिलाया।
भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने सभी किसानों से अपने हक के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता से मोर्चा उनके लिए विकट परिस्थितियों से लड़ने को तैयार रहेगा। लोहचब ने प्रदेश और केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मवीर दहिया, मनोज कुमार (गुढ़ा), हवासिंह खेड़ा, दाताराम गुर्जर, उदयभान थनवास, देशराज, हरद्यान, पुरुषोत्तम, रामनिवास और केहर सिंह सहित कई किसान साथी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।