{"_id":"69cfa17b797462bee402b37a","slug":"video-mp-listens-to-grievances-at-public-hearing-in-narnaul-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जनसुनवाई में सांसद ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में करीब 97-98 शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, हुड्डा, पंचायत, सैनिक सदन व महिलाओं के लिए शौचालय जैसी समस्याएं रखीं। सांसद ने कई मामलों का मौके पर समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला प्रमुख डॉ. राकेश, वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी सुरेश चौधरी, जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, किशन लाल बोहरा, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, जिला मंत्री संदीप मालडा सहित कई जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।