{"_id":"69f5d57cfd4881c9860b0091","slug":"video-mysterious-death-of-nangal-chaudhary-resident-laborer-in-jaipur-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जयपुर में नांगल चौधरी निवासी मजदूर की रहस्यमय मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: जयपुर में नांगल चौधरी निवासी मजदूर की रहस्यमय मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नायन निवासी युवक राकेश की जयपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह करीब 16-17 दिन पहले गांव के ही रोशन के साथ मजदूरी करने गया था। मृतक के भाई शेर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि राकेश की करंट लगने से जान गई है, जिसके बाद रोशन शव को गांव लेकर पहुंचा।
परिजनों ने शव देखते ही संदेह जताया और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि शरीर पर बिजली के झटके के बजाय मारपीट के स्पष्ट निशान थे। हाथों से लेकर पेट तक चोटें दिखाई दीं, त्वचा कई जगह काली पड़ी थी और नाक से खून बह रहा था।
घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर हर्ष चौहान ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।