{"_id":"698f1424d0812dc84b0e6598","slug":"video-north-western-railway-achieved-its-highest-ever-gross-revenue-of-rs-6968-crore-in-2025-26-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर पश्चिम रेलवे ने 2025- 26 में 6968 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम सकल राजस्व किया प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 2025- 26 में 6968 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम सकल राजस्व किया प्राप्त
उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्व सृजन, यात्री सेवा और विविध आय में निरंतर नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025- 26 में जनवरी 2026 तक 6968 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम सकल राजस्व प्राप्त किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक प्राप्त सकल राजस्व, 6968 करोड़ रुपये, इस अवधि में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्राप्त राजस्व (वित्त वर्ष 2024-25) से 5.62 प्रतिशत अधिक है।
इस अवधि में यात्रियों की संख्या 15.46 करोड़ भी अब तक की सबसे अधिक रही तथा इनसे प्राप्त यात्री राजस्व 3076 करोड़ अब तक का सबसे अधिक यात्री राजस्व है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ वर्ष 2024-2025 में जनवरी 2025 तक प्राप्त राजस्व, 2822 करोड़ रुपये से 8.98 प्रतिशत अधिक है।
यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर योजना बनाकर समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं में विभिन्न त्योहारों और पर्वों के अवसरों पर पूर्व के वर्षों में विभिन्न दिशाओं में यात्री भार की समीक्षा की जाती है। वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक 663 ट्रेनों का संचालन किया गया जिनके 6676 ट्रिप चलाए गए। इसके साथ ही विभिन्न शहरों के लिए चल रही नियमित ट्रेनों में यात्री भार और प्रतीक्षा सूची की भी निरंतर समीक्षा की जाती है जिससे उन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।