{"_id":"698f017c514617ff730d036a","slug":"video-narnaul-government-college-narnaul-won-the-title-of-all-over-champion-trophy-in-the-district-level-yrc-camp-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने जिला स्तरीय वाईआरसी शिविर में ऑल ओवर चैम्पियन ट्राफी का जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने जिला स्तरीय वाईआरसी शिविर में ऑल ओवर चैम्पियन ट्राफी का जीता खिताब
जिला रेड क्रॉस सोसायटी शाखा नारनौल के सौजन्य से यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा में चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का समापन समारोह प्राचार्य बजरंग लाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने जिला स्तरीय वाईआरसी शिविर में ऑल ओवर चैम्पियन ट्राफी का खिताब जीता। वहीं, बेस्ट काउंसलर प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन और बेस्ट यूथ मेल कुलदीप कुमार जबकि बेस्ट फीमेल यूथ प्रिया रही। समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और यदुवंशी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन राव बहादुर सिंह रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि पर प्राचार्य ब्रह्मा प्रकाश दहिया रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बलवान सिंह और कमांडर टेक चंद यादव और रिसोर्स पर्सन व जिला से आएं काउंसलर्स ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। अंत में यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा के प्राचार्य बजरंग लाल यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों सभी आगंतुकों और रेडक्रॉस सोसायटी परिवार डीटीओ राजकुमार, ओमप्रकाश, रेखा कुमारी, राजीव कुमार सुनील कुमार के सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।