{"_id":"698f18218ae12636b20ca8bd","slug":"video-parul-neha-and-manvi-were-honoured-with-the-best-roll-of-honour-in-narnaul-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पारुल, नेहा और मानवी को ‘बेस्ट रोल ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पारुल, नेहा और मानवी को ‘बेस्ट रोल ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित
राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट वन, टू एवं थ्री द्वारा रघुनाथपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट स्वयंसेविकाओं को बेस्ट वॉलंटियर अवॉर्ड दिया गया। तीनों यूनिट से चयनित छात्राओं पारुल, नेहा और मानवी को ‘बेस्ट रोल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य ज्ञानचंद राणा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य आरपी सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. पवन सहित महाविद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहा। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मनमीत कौर, डॉ. सुनीता देवी एवं डॉ. वंदना कुमारी के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद शिविर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर के दौरान योग व ध्यान सत्र, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति रैली, पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।