Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
On World Radio Day, the district's first community mediation centre was opened in Bapdoli, Narnaul. A programme was organised by DLSA.
{"_id":"698f0274b8ed68afac0194f9","slug":"video-on-world-radio-day-the-districts-first-community-mediation-centre-was-opened-in-bapdoli-narnaul-a-programme-was-organised-by-dlsa-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व रेडियो दिवस पर नारनौल के बापड़ोली में खुला जिला का पहला सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र डीएलएसए की ओर से कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रेडियो दिवस पर नारनौल के बापड़ोली में खुला जिला का पहला सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र डीएलएसए की ओर से कार्यक्रम आयोजित
गांव के लोग अपने आपसी विवादों को बिना कोर्ट-कचहरी जाए, बातचीत और आपसी सहमति से सुलझा सकें। इसी उद्देश्य को लेकर अब सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र खोले जाएंगे। ट्रायल के तौर पर जिले में पहला मध्यस्थता केंद्र गांव बापड़ोली में खोला गया है।
यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शुक्रवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर एडीआर सेंटर में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से सामुदायिक रेडियो अरावली केंद्र के सहयोग से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि ये पहल न्याय आपके द्वार की अवधारणा पर आधारित है, ताकि छोटे-मोटे झगड़े कानूनी पेचीदगियों में न फंसें। उन्होंने बताया कि यहां कोई जज नहीं होते, बल्कि प्रशिक्षित निष्पक्ष व्यक्ति (जैसे रिटायर्ड शिक्षक, वकील या समाज के सम्मानित व्यक्ति) होते हैं। इनका काम फैसला सुनाना नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता खोलना है।
उन्होंने बताया कि नागरिकों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए 26 जनवरी को भी सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र की थीम पर झांकी निकाली गई थी, जिसने दूसरा स्थान हासिल किया था।
सीजेएम ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण व हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देश अनुसार लोगों को जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 14 मार्च को नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पिछली लोक अदालत में जिला में लगभग 16 हजार मामले निपटाए गए थे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे लोक अदालत में अपने मामले निपटने के लिए आगे आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।