{"_id":"69a2c16943513797ef0d22fc","slug":"video-people-protested-in-nangal-chaudhary-over-the-water-problem-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नांगल चौधरी में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नांगल चौधरी में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
नांगल चौधरी के वॉर्ड 11 की शारदा कॉलोनी स्थित एसबीआई बैंक वाली गली में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की गंभीर समस्या से परेशान महिलाओं और पुरुषों ने मटका फोड़कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि वार्ड 11 के लिए अलग से बिछाई गई पाइपलाइन से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन एसबीआई बैंक के पास लगाए गए वॉल के कारण पानी वार्ड नंबर 3 की ओर डायवर्ट हो रहा है। इससे शारदा कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है और लोगों को दूसरे वार्डों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
वार्ड 11 के प्रधान सोनू तंवर के नेतृत्व में राजेश योगी, हंसराज फौजी, पंडित श्याम लाला, महावीर मास्टर, सोमदत्त जांगड़ा, पप्पू लुहार, करण सिंह राजपूत, लीलाराम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रधान सोनू तंवर ने बताया कि कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द पानी सप्लाई बहाल नहीं हुई तो बूस्टिंग स्टेशन पर ताला लगाकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।