{"_id":"69e77638272979ab7c0367bc","slug":"video-potholes-filled-on-nizampur-bridge-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अमर उजाला की खबर का असर, निजामपुर पुल पर भरे गड्ढे, चालकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अमर उजाला की खबर का असर, निजामपुर पुल पर भरे गड्ढे, चालकों को मिली राहत
निजामपुर पुल पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर अमर उजाला ने 13 अप्रैल को पुल पर खतरे की आहट, ओवरलोड वाहनों से कांप रहा ढांचा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्य शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण पुल पर कंपन और अधिक महसूस हो रहा था, जिससे हादसे की आंशका बनी हुई थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि ग्रामीण ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के डिप्टी मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुल में अत्यधिक कंपन के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुल की सड़क पर बने गड्ढे हैमर की तरह कार्य कर रहे थे, इसलिए गड्ढों को भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल में कुछ मात्रा में कंपन होना आवश्यक होता है, क्योंकि संरचना में इलास्टिसिटी (लोच) होती है। यदि पुल में कंपन बिल्कुल न हो, तो वह अत्यधिक कठोर हो जाता है और अचानक टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पुलों को एक निश्चित सीमा तक कंपन सहने योग्य बनाया जाता है, जिसकी मात्रा का निर्धारण डिजाइन के अनुसार किया जाता है। यह पुल 90 से 100 टन तक के ओवरलोड भारी वाहनों के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। ऐसे भारी वाहनों के आवागमन और भार के कारण कंपन बढ़ रहा है। इस संबंध में विभागीय जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।