{"_id":"685157cc827688fe5d033b09","slug":"video-rain-in-mahendragarh-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में हुई तेज बारिश, शहर हुआ जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में मंगलवार को हुई बारिश में सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र शॉपिंग कॉम्पलेक्स से बालाजी चौक तक सड़क पर डिवाइडर के दोनों ओर पानी जमा हो गया। शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों पर जमा पानी की वजह से वाहन चालकों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि सड़क से जब भी वाहन गुजरते थे तो पानी आसपास की दुकानों में घुस जाता था। वाहन गुजरने से पानी की लहरें दुकानों के अंदर तक पहुंच गई। शहर के बालाजी चौक, गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, माजरा चुंगी, रिवास पुल, मोहल्ला महायचान, शंकर मार्केट,आईटीआई रोड सहित शहर के नीचे हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया। इस बार नपा की ओर से नालों की सफाई भी सोमवार से ही शुरू की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।