{"_id":"69e9ff9c427ff6d42502e443","slug":"video-sanitation-workers-protest-in-narnaul-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: शहीद दमकल कर्मियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: शहीद दमकल कर्मियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 16वें दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। साथ ही फरीदाबाद अग्निकांड में बलिदान देने वाले दमकल कर्मियों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल जारी है।
प्रधान भुपेंद्र सारवान ने कहा कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डाल कर व जान हथेली पर रखकर प्रदेश की जनता की रक्षा करते हैं। उन्होंने शहीद दमकल कर्मियों के परिवार को नौकरी, एक-एक करोड़ रुपये मदद देने की मांग की। इस दौरान मांगों को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र संगेलिया, सर्वकर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सारवान, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, सुनील कुमार, राकेश, सतपाल, संदीप सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।