{"_id":"698c6e1c5f035134250c32c3","slug":"video-speech-competition-in-college-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल राजकीय महाविद्यालय की संगम भाषण प्रतियोगिता में रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल राजकीय महाविद्यालय की संगम भाषण प्रतियोगिता में रही प्रथम
यूथ रेडक्रॉस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं को डिजास्टर मैनेजमेंट की बारीकियों के बारे में बताया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में संगम प्रथम रही। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता यदुवंशी डिग्री कॉलेज में आयोजित की जा रही है। शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत रेडक्रॉस का झंडा फहराने से किया गया। पहले सत्र की शुरुआत रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. स्वेता छाबड़ा ने सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं, सीनियर ब्रिगेड ऑफिसर और कमांडर टेक चंद यादव के सानिध्य में विद्यार्थियों को डिजास्टर मैनेजमेंट के तरीके और उपायों और बारीकियों के साथ सेंट जॉन एम्बुलेंस प्रतियोगिता करवाई गई।
दूसरे सत्र में सीनियर ब्रिगेड आफिसर और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम, रक्त दान महादान विषयों पर भाषण प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ के 15 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ. विकास गुप्ता काउंसलर, पवित्रा यादव प्रवक्ता और बबीता प्रवक्ता रेडक्रॉस सोसायटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में संगम राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिया राजकीय सिहमा दूसरे तथा दुर्गेश कुमारी राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल तृतीय रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।