Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Subhash Chandra, Executive Chairman of the Swachh Bharat Mission, celebrated his birthday by conducting a cleanliness drive in Narnaul.
{"_id":"6a4a08d0153def01cc00ea66","slug":"video-subhash-chandra-executive-chairman-of-the-swachh-bharat-mission-celebrated-his-birthday-by-conducting-a-cleanliness-drive-in-narnaul-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सफाई अभियान चलाकर मनाया स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सफाई अभियान चलाकर मनाया स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र का जन्मदिन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्वच्छ भारत मिशन एवं टास्क फोर्स हरियाणा के कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र के जन्मदिन के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मनोनीत पार्षद एवं भाजपा जिला कार्यालय मंत्री संजय अमन तथा स्वच्छ भारत मिशन टास्क फोर्स के जिला सदस्य शुभम कंछल ने किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने भी अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
शुभम कंछल ने बताया कि जल्द ही जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी अगुवाई सुभाष चंद्र स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की रूपरेखा शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी। संजय अमन ने लोगों से प्लास्टिक की थैलियों और डिस्पोजल का उपयोग बंद करने तथा कूड़ा खाली प्लॉटों में नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश पासी, सतीश वाल्मीकि, देव शर्मा, रमेश, विपिन बहल, दौलत वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, साहिल कुमार, भीम जैदिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।