{"_id":"69a2c05eee3f7b794309f49f","slug":"video-the-dilapidated-building-of-iti-will-be-repaired-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: आईटीआई के जर्जर भवन की बदलेगी तस्वीर, कंडम होने के 8 साल बाद सीएम अनाउंसमेंट से मिला अप्रूवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: आईटीआई के जर्जर भवन की बदलेगी तस्वीर, कंडम होने के 8 साल बाद सीएम अनाउंसमेंट से मिला अप्रूवल
महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित राजकीय आईटीआई के जर्जर हो चुके भवन को आखिरकार सीएम अनाउंसमेंट के बाद नए भवन बनाने व स्पेशल रिपेयरिंग का अप्रूवल मिल गया है। अब लोकनिर्माण विभाग की बीएंडआर शाखा की ओर से भवन का ले आउट प्लान बनाया जाएगा और अप्रूवल के लिए पंचकूला स्थित मुख्यालय में उच्चाधिकारी के पास भेजा जाएगा। यहां से अप्रूवल मिलने के बाद बजट पास किया जाएगा और नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
1964 में बना था भवन
संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार यह भवन साल 1964 में तैयार कराया गया था। इसके बाद साल 17 मई 2018 को इसे कंडम घोषित कर दिया गया था। कंडम घोषित करने के बावजूद भी यहां पर बच्चों की कक्षाएं लगाई जाती रही हैं। ऐसे में 7-8 बार छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है, हालांकि गनीमत यह रही कि प्लास्टर जब भी गिरा उस दिन संस्थान की छुट्टी रही, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।