{"_id":"687e06af93e2d1054d08f33f","slug":"video-villagers-held-a-meeting-to-make-road-concrete-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: रास्ता पक्का करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: रास्ता पक्का करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
जैलाफ-चिंडालिया रास्ते को पक्का कराने की मांग को लेकर सोमवार को हनुमान इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कर बारिश के मौसम में ग्रामीणों व चिंडालिया से स्कूली बच्चों को आने जाने में हो रही भारी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की गई। बैठक में गांव के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने बताया कि जैलाफ- चिंडालिया रास्ते को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों व प्रशासन से कई बार मांग की है लेकिन दो गांवों के साथ-साथ राजस्थान की सीमावर्ती गांवों को भी जोड़ने वाला महत्वपूर्ण व उपयोगी रास्ता है। जो अभी भी कच्चा है। इसी रास्ते से गांव चिंडालिया के स्कूली बच्चे जैलाफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आना-जाना करते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब स्कूल लगने लगे हैं। बारिश के मौसम में इस कच्चे रास्ते से स्कूली बच्चों का आना-जाना दूभर हो गया है। दोपहिया वाहन से भी लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव जैलाफ की सीमा भी इस रास्ते पर लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।