{"_id":"68416407fee1a90826018bfc","slug":"video-devotees-took-a-dip-in-the-yamuna-on-ganga-dussehra-in-panipat-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी
गंगा दशहरा पर वीरवार को श्रद्धालुओं ने यमुना के सनौली और हथवाला घाट पर श्रद्धा की डुबकी लगाई।इस दौरान यमुना किनारे मेले का आयोजन किया गया। यमुना के सनौली घाट पर पहली बार लकड़ी से बेरीकेटिंग करके श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका गया। वहीं, कपड़े बदलने के लिए अस्थाई केबिन बनाए गए। हरियाणा और यूपी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पूरा दिन तैनात रहे।
गंगा दशहरा पर वीरवार को ही तड़के ही श्रद्धालुओं का यमुना पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ यमुना किनारे श्रद्धालुओं का हुजूम लग गया। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका और बैरिकेडिंग से पहले ही स्नान करने की सलाह दी। यमुना पर शाम तक स्नान चला रहा। दोपहर के समय यमुना किनारे पैर रखने को भी जगह नहीं मिल रही थी।
गोहाना निवासी आरती और स्नेहलता ने बताया कि ज्येष्ठ मास की दसवीं पर गंगा दशहरा का आयोजन किया जाता है। इस दिन गंगा और यमुना में स्नान करने से लोगों के संकट कट जाते हैं और पितृ प्रसन्न होते हैं।
पानीपत के सनौली खुर्द के थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि वीरवार को गंगा दशहरे पर अमावस्या व अन्य धार्मिक दिनों से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। इन सब को देखते हुए प्रशासन और पुलिस तैनात रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।