Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
In Panipat, the Education Minister announced the construction of a primary school and a yoga hall in Datta Colony.
{"_id":"6a58dc44fa64b6b65d005800","slug":"video-in-panipat-the-education-minister-announced-the-construction-of-a-primary-school-and-a-yoga-hall-in-datta-colony-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: शिक्षा मंत्री ने दत्ता कॉलोनी में प्राथमिकी स्कूल और योगा हाल बनाने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: शिक्षा मंत्री ने दत्ता कॉलोनी में प्राथमिकी स्कूल और योगा हाल बनाने की घोषणा की
पानीपत। नगर निगम ने ग्रामीण विस क्षेत्र के अंतर्गत शहरी हिस्से में स्वच्छता ही स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को वार्ड-21 की दत्ता कॉलोनी से किया। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज रहे। शिक्षा मंत्री ने कॉलोनी में प्राथमिक स्कूल और योगा हाल बनाने की घोषणा की। इसके साथ दादा खेड़ा की चहारदीवारी बनवाने की स्थानीय लोगों की मांग पूरा करने का घोषणा की।
कॉलोनी के पार्क में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिवेणी लगाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद संजीव दहिया ने की। उन्होंने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और निगम आयुक्त डॉ. पंकज का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होती है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनाना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकता है और एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज में अच्छा उदाहरण पेश कर सकता है। शिक्षा मंत्री ने पार्षद संजीव दहिया के कॉलोनी में प्राथमिक स्कूल और योगा हाल बनाने की मांग को तुरंत मंजूर कर इसकी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सरकारी स्कूल नहीं है। बच्चों काे पढ़ाई के लिए सौदापुर गांव जाना पड़ता है। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर वाहनों का दबाव होने के चलते हादसों का डर बना रहता है। इसके बाद कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन सहरावत, दत्ता कॉलोनी पार्क एसोसिएशन के प्रमुख डाॅ. सतीश शर्मा, तरसेम, विनोद कुमार, कृष्ण खर्ब, कुलदीप जावला, चाप सिंह, मैनेजर कर्मबीर, धर्मबीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।