Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Inter regional youth festival will be held in Panipat, youth will perform in 42 genres
{"_id":"672b80e43823b2cb1a0a803b","slug":"video-inter-regional-youth-festival-will-be-held-in-panipat-youth-will-perform-in-42-genres","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में होगा अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव, 42 विधाओं में प्रस्तुति देंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में होगा अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव, 42 विधाओं में प्रस्तुति देंगे युवा
पानीपत में आईबी पीजी कॉलेज को अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी मिली है। जिले में करीब 10 साल बाद विश्वविद्यालय स्तर के आयोजन को कराने का मौका मिला है। यह महोत्सव 12 से 14 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांचों जोन के 42 विधाओं में हजारों युवा शामिल होंगे। कॉलेज में इसको लेकर पांच मंच बनाए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डाॅ. विवेक चावला ने तैयारियों को लेकर मीडिया से बात की। डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि अंतर क्षेत्रीय युवा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जोन के प्रतिभागी 42 विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन विश्वविद्यालय स्तर पर कराए जाते हैं। इसमें करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और यूनिवर्सिटी टीचिंग जोन को शामिल किया है। इसमें हर जोन की प्रथम और द्वितीय टीम भाग लेंगी। यह आयोजन 12 से 14 नवंबर को किया जाएगा। इसको लेकर छह मंच बनाए जाएंगे। इसके साथ सभी टीमों के दिन में ठहरने और अभ्यास के लिए काॅलेज में कमरे दिए जाएंगे। अंतर जोनल युवा महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहेंगे और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा होंगे। कॉलेज में आयोजन के साथ एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के चेयरमैन प्रो. विवेक चावला ने बताया कि अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हर रोज करीब 1200 युवा अपनी प्रस्तुति दिखाएंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत 290 कॉलेज आते हैं। इन कॉलेजों के युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा में निखार लाने के लिए हर साल इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव की प्रस्तुति में बॉलीवुड की प्रस्तुति नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।