Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Rare celestial alignment marks the third Monday of Sawan; surge of devotion at Shiva temples.
{"_id":"6a829c348aa90d33ca041e74","slug":"video-panipat-rare-celestial-alignment-marks-the-third-monday-of-sawan-surge-of-devotion-at-shiva-temples-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: सावन के तीसरे सोमवार पर बना दुर्लभ संयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: सावन के तीसरे सोमवार पर बना दुर्लभ संयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
पानीपत। सावन माह के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का विशेष और दुर्लभ संयोग रहने से ओद्योगिक नगरी पानीपत शिवभक्ति में लीन नजर आई। तड़के से ही शहर और ग्रामीण इलाकों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारों में लगकर पंचामृत स्नान के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, भांग व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के प्राचीन देवी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर-11 और दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के साथ उनके आभूषण माने जाने वाले नाग देव की भी दूध, जल और अक्षत से विधिवत पूजा की।दिनभर मंदिरों में ओम नमः शिवाय' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर विशाल भंडारे और खीर-प्रसाद का वितरण भी किया गया।
दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी भगवत शर्मा ने बताया कि सावन सोमवार और नागपंचमी का एक साथ होना अत्यंत कल्याणकारी है। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ योग में शिवजी के साथ नाग देव की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त कालसर्प दोष और राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है। भगवान शिव की आराधना से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और साधक को आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है।
सावन सोमवार का व्रत रखने और जलाभिषेक करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।