{"_id":"69c1425dea985363ab00b437","slug":"video-sakathamata-ka-paja-kara-sharathathhalo-na-satana-sakha-oura-samathathha-ka-pararathana-ka-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: स्कंदमाता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख और समृद्धि की प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: स्कंदमाता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख और समृद्धि की प्रार्थना की
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:08 PM IST
Link Copied
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। प्राचीन देवी मंदिर में तड़के पांच बजे ही श्रद्धालु मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की कतार दोपहर 12 बजे तक लगी रही। दोपहर एक से चार बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहे। फिर सायं चार से रात दस बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लाइन की उचित व्यवस्था है। वहीं मंदिर में बना सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
प्राचीन देवी मंदिर के प्रमुख पूजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मंदिर माता के जयकारों से गूंज रहा है। सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की मंदिर में आवाजाही लगी रहती है। पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और मन्नत के धागे बांधे। माता का श्रृंगार सुबह पांच बजे कोलकाता से आए ताजा फूलों से किया गया। उसके बाद ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर की महिला मंडली ने माता के भजनों का गुणगान किया। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए लाइन की व्यवस्था बनाई गई है। वहीं मंदिर की समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहे हैं क्योंकि श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगी है। मंदिर में तीन समय आरती की जा रही है। मंदिर में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चों समेत महिलाएं उत्सुकता से सेल्फी ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।