{"_id":"69c0f1a93b9b5a30040ff992","slug":"video-woman-body-found-hanging-from-tree-in-etah-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश, ससुराल से 10 हजार रुपये लेकर निकली थी; पिता ने खोले चाैंकाने वाले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश, ससुराल से 10 हजार रुपये लेकर निकली थी; पिता ने खोले चाैंकाने वाले राज
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव के बाहर एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान चांदनी पत्नी तपन शाक्य के रूप में हुई है। उसकी शादी जून 2021 में जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नगला हरनागर गांव में हुई थी। मृतका की एक 13 माह की मासूम बेटी करुणा है। मृतका के पिता मलखान सिंह ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि उनकी बेटी पहले भी हरदोई जिले के एक युवक के साथ चली गई थी, जिसकी शिकायत कुरावली थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। पिता के अनुसार घटना से एक रात पहले चांदनी अपने ससुराल से करीब 10 हजार रुपये और कुछ सामान लेकर घर से निकल गई थी। उन्हें संदेह है कि वह उसी युवक के साथ गई होगी, जिसने पैसे लेने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। मृतका की बुआ ने भी इस आशंका को दोहराते हुए बताया कि संदिग्ध युवक हरदोई का निवासी है और फर्रुखाबाद में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।