{"_id":"685007f10a16da78c20a8f62","slug":"video-accused-of-holding-student-hostage-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: एग्जाम देने से छात्रा को रोका, परिजनों ने लगाया आरोप, पहुंचे कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: एग्जाम देने से छात्रा को रोका, परिजनों ने लगाया आरोप, पहुंचे कॉलेज
बावल के कृषि महाविद्यालय में सोमवार को एक नया विवाद सामने आया। सिरसा से आए एक छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को फाइनल एग्जाम देने से रोका जा रहा है और उसे जबरन कमरे में बंद रखा गया है। परिजन दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसका फाइनल एग्जाम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ शरारती तत्वों ने उनकी बेटी को बंधक बनाया और इसकी वीडियो उनके पास मौजूद है। दिलीप ने प्रशासन से मांग की कि जो छात्र एग्जाम देना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए, क्योंकि यह उनके भविष्य का सवाल है।
सूचना मिलने पर महिला पुलिस की एक टीम महाविद्यालय पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान छात्राओं ने एकजुट होकर कहा कि वे एग्जाम नहीं देना चाहतीं, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इस दौरान छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस ने दोबारा पूछा कि क्या वे एग्जाम देना चाहती हैं, तो छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी ना होने तक वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगी। इसके बाद पुलिस टीम वहां से वापस लौट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।