Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Activists made the toll plaza free in protest against Gurnam Singh Chaduni's arrest and demanded his immediate release from the government.
{"_id":"6a5e23eb1fc5d44b570a8d83","slug":"video-activists-made-the-toll-plaza-free-in-protest-against-gurnam-singh-chadunis-arrest-and-demanded-his-immediate-release-from-the-government-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने टोल कराया फ्री, सरकार से तत्काल रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने टोल कराया फ्री, सरकार से तत्काल रिहाई की मांग
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को प्रदेशभर में किसानों ने प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जिले के भाकियू चढूनी कार्यकर्ता गंगायचा टोल प्लाजा पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम कर टोल को फ्री कराया।
किसान नेताओं के अनुसार गुरनाम सिंह चढूनी को नरवाना के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसके बाद संगठन के आह्वान पर रेवाड़ी जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गंगायचा टोल प्लाजा पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहले से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल रिहा करने की मांग की। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 तारीख को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित किसान रैली को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
भाकियू चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि संगठन अपने अधिकारों और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि गुरनाम सिंह चढूनी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से संगठन के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, ओपी लोहाणा, जयपाल, विपिन, वेद प्रकाश सुल्तानिया, वेद डाडरा, राजेश, मुन्नी, कुलदीप करनावास, मनीषा यादव, मोनिका, मंगल, अभय सिंह चिहाड़, रोशनलाल दरोगा, राजकुमार, रेवाड़ी जिले के शहरी प्रधान कृष्ण सैनी सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन आगामी दिनों में बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।