{"_id":"6a5dcf715666ea9eef080219","slug":"video-pulwama-statement-controversy-sudarshan-singh-bablu-rampal-una-himachal-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से माफी की मांग, भूतपूर्व सैनिक रामपाल ने दी घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से माफी की मांग, भूतपूर्व सैनिक रामपाल ने दी घेराव की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:04 PM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के पुलवामा हमले को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक रामपाल ने विधायक के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।
रामपाल ने कहा कि पुलवामा हमले में देश के वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। ऐसे संवेदनशील विषय पर दिया गया कोई भी बयान सैनिकों, शहीद परिवारों और देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला नहीं होना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि विधायक सुदर्शन सिंह बबलू सैनिकों, शहीद परिवारों और आम जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। रामपाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं, भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से उनका घेराव किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। रामपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और शहीदों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।