{"_id":"6a5dcaee91135eaf3401126e","slug":"amritsar-flood-victim-gets-new-house-mp-gurjeet-singh-aujla-got-it-constructed-on-rahul-gandhi-s-promise-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर बाढ़ पीड़ित को मिला नया घर, राहुल गांधी के वादे पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर बाढ़ पीड़ित को मिला नया घर, राहुल गांधी के वादे पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कराया निर्माण
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 20 Jul 2026 12:45 PM IST
Link Copied
पंजाब के अमृतसर में बाढ़ प्रभावित एक परिवार को नया घर मिलने के बाद खुशी का माहौल है। बाढ़ पीड़ित निवासी ने बताया कि जब बाढ़ आई थी, तब राहुल गांधी कई कांग्रेस सांसदों के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उनका घर दोबारा बनवा दिया, जिसके लिए वह बेहद आभारी हैं। पीड़ित ने कहा कि उनकी उम्र ऐसी नहीं थी कि वे खुद घर का निर्माण करा पाते। वहीं, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि बाढ़ में यह घर पूरी तरह बह गया था और राहुल गांधी के दौरे के समय केवल छत की चौखट ही बची थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उस समय घर दोबारा बनवाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।