{"_id":"6a5dcd0d7790e66122036e20","slug":"video-lkhanauu-ma-mabil-cara-ka-shaka-ma-yavaka-ka-pata-patakara-kaya-athhamara-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा
लखनऊ में बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सरैया निवासी मोहित राजपूत को वैन सवार पांच दबंग उठा ले गए और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि रविवार दोपहर 3.00 बजे सीतापुर हाईवे रामपुर बेहडा के पास यह घटना हुई मोबाइल चोरी के शक में हुई बताई जा रही है। शराब के नशे में धुत इन आरोपियों से रात लगभग 11 बजे मोहित जब छूटा तो उसने बख्शी का तालाब थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मोहित का मेडिकल करवाया गया। सोमवार सुबह परिजनों ने मोहित की गम्भीर हालत को देख हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वही मोहित की मां ने बताया कि बेटे की जानकारी न मिलने पर उन्होंने रविवार को उसकी गुमशुदगी बख्शी का तालाब थाने पर दर्ज करवाई थी। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।