{"_id":"6a5dcfacf2bd8f1a7d07a7d4","slug":"video-himachal-weather-alert-nahan-heavy-rain-waterlogging-sirmaur-red-alert-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: रेड अलर्ट के बीच नाहन में बारिश का कहर, सड़कों पर बहा पानी; जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: रेड अलर्ट के बीच नाहन में बारिश का कहर, सड़कों पर बहा पानी; जनजीवन प्रभावित
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:05 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मौसम ने सोमवार को अपना रौद्र रूप दिखाया। जिला मुख्यालय नाहन में सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग की ओर से सिरमौर जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक तेज हो गया। लगातार बारिश के कारण नाहन शहर के मुख्य बाजार और हिंदू आश्रम मार्ग पर पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कें और गलियां नालों की तरह बहती नजर आईं।
तेज बारिश के चलते राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार से गुजर रहे लोग पानी के बीच चलने को मजबूर दिखे। बारिश इतनी तेज थी कि छाते भी लोगों को पूरी तरह राहत नहीं दे सके।
दोपहर बाद कई क्षेत्रों में हालात और खराब हो गए। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कुछ स्थानों पर घरों के बाहर भी पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान प्रशासन से बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग उठाई।
लगातार खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर जिले के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।