{"_id":"6a5dd10affccd85e8f0fa2c1","slug":"video-rainwater-accumulated-in-front-of-houses-in-shahjahanpur-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: मकानों के सामने भरा बारिश का पानी, लोगों का निकलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: मकानों के सामने भरा बारिश का पानी, लोगों का निकलना हुआ दूभर
Mukesh Kumar
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:10 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के वार्ड संख्या 22 के एमनजई, जलाल नगर और निसरजई बस्ती में अधूरे और क्षतिग्रस्त नाले के कारण बरसात का पानी सड़कों और गलियों में भर गया है। जलभराव से लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासी मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मोहल्ले वालों के अनुसार,चौकी अशफाक नगर से ढाका तालाब तक जाने वाला नाला कई स्थानों से टूटा हुआ है। करीब चार किलोमीटर लंबे इस नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है, जबकि लगभग दो किलोमीटर हिस्सा अब भी कच्चा है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने से उसमें झाड़ियां भर गई हैं, जिससे बरसात का पानी ढाका तालाब तक पहुंचने के बजाय एमनजई जलाल नगर और निसरजई बस्ती में फैल रहा है। रविवार रात हुई बारिश के चलते लोगों के मकानों के सामने जल भराव हो गया है। जिससे लोगों को दुश्वारी आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।