{"_id":"68ebb58d89522545f6023764","slug":"video-celebrations-held-to-mark-air-force-day-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: वायुसेना की ताकत और संचालन के तरीके के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: वायुसेना की ताकत और संचालन के तरीके के बारे में दी गई जानकारी
वायुसेना दिवस समारोह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई, जिसमें वायु सैनिक परिवार सहित शामिल हुए। हवन का कार्यक्रम सत्यवीर ने मंत्रों के साथ किया।
कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के लिए तंबोला, जलेबी गेम, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्सा खींच और लेडीज सुई धागा जैसे खेलों का आयोजन किया गया। वहीं, बच्चों ने संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वायुसैनिकों ने उपस्थित लोगों को वायुसेना की ताकत और उसके संचालन के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी ने अपने अनुभव साझा किए और सफल भविष्य के लिए वायुसेना का धन्यवाद किया। उपस्थित लोग दुनिया की सर्वोत्तम वायुसेना का हिस्सा होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
कार्यक्रम में सभी ने परिवार सहित अपनी खुशी व्यक्त की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की मांग की, ताकि जीवन की यादें ताज़ा होती रहें। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया।
कार्यक्रम में जीते हुए बच्चों और महिलाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अंत में राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आयोजन के संयोजक एडवोकेट अशोक यादव ने अपनी पूरी टीम की ओर से सभी का धन्यावाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वर सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार, करण सिंह, हंसराज, आरपी सिंह कोच, महेश, विजय, जीत सिंह सहित अन्य वायु सैनिकों का योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।