{"_id":"69e78606c2be786d7f0e7c75","slug":"video-niharika-chaudhary-slams-bjp-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: भाजपा ने नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया: निहारिका चौधरी, कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: भाजपा ने नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया: निहारिका चौधरी, कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन
नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन उम्मीदवार नेहारिका चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये डकारे गए और अब भाजपा किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने जाएगी।
नेहारिका चौधरी ने कहा कि नगर परिषद में चेयरपर्सन भाजपा की होने के कारण पिछले पांच वर्षों में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। शहर की जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। पानी की सप्लाई तक नियमित नहीं हो पाई और लोगों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और सार्वजनिक शौचालय शराबियों के अड्डे बन गए हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घोषणा पत्र के 32 वादे भी नहीं किए पूर:
कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि पिछले नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 32 वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। भाजपा हर चुनाव में झूठे वादे कर जनता को गुमराह करती है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर केवल कमीशनखोरी का खेल चला। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। लोगों को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़े, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।