Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari Police's major anti-drug campaign in Rewari; raids conducted in several villages.
{"_id":"6a30ec8e22bd56f00407fb35","slug":"video-rewari-polices-major-anti-drug-campaign-in-rewari-raids-conducted-in-several-villages-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, कई गांवों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, कई गांवों में छापेमारी
जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए कई गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। सीआईए कोसली, डॉग स्क्वॉड, थाना कोसली और थाना सदर रेवाड़ी की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी लेकर नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कोसली और सदर थाना क्षेत्र के गांव भाकली, बोडिया कमालपुर, मढ़िया खुर्द, गोकलगढ़, भोगल बस्ती, सहादत नगर मौड़ तथा कोसली रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग की गई। अभियान में थाना कोसली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना सदर रेवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सीआईए कोसली के इंचार्ज एसआई सुभाष चंद और डॉग स्क्वॉड की टीम शामिल रही।
पुलिस ने अलसुबह ही विभिन्न संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी। अभियान की खास बात यह रही कि प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से घरों और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली गई, ताकि छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके। अचानक हुई इस कार्रवाई से नशा कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
एसपी ने कहा कि जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की लत में धकेलकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।