Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Two sisters arrested in Dharuhera for attempting to steal cash by tampering with an ATM.
{"_id":"6a7efff73573ebd31c0c1cc0","slug":"video-two-sisters-arrested-in-dharuhera-for-attempting-to-steal-cash-by-tampering-with-an-atm-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार
धारूहेड़ा। एटीएम मशीन में पेचकस व लोहे की पत्ती से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने के मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं। आरोपी युवतियां राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के गांव सरे खुर्द निवासी अन्नू कौर व ज्योति कौर है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि 13 अगस्त को मोहल्ला आजाद नगर बास रोड धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट कंपनी की एटीएम मशीन लगाई हुई है। 10 अगस्त को नवल किशोर इंजीनियर ने उसे सूचना दी कि एटीएम मशीन का पैसे निकालने वाला शटर टूटा हुआ है। इसके बाद उसने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए। इसमें दो युवतियों एटीएम बूथ में प्रवेश करती हुई नजर आई। उनमें से एक मशीन के साथ पेंचकश से छेड़छाड़ कर रही थी। एक लड़की ने कार्ड डालकर मशीन से 100 रुपये निकाले। इसके बाद पैसे निकालने का शटर खुला, तो उसने लोहे की पत्ती उसमें फंसा दी। एक बार जाने के कुछ समय बाद दोनों लड़कियां फिर से एटीएम बूथ पर आई। उन्होंने पेचकस से मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए नकदी चोरी का प्रयास किया।
शिकायत मिलते ही अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दोनों सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों युवतियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है।
----------------
लूट या डकैती का मामला नहीं: डीएसपी
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिनदहाड़े एटीएम लूट की खबर पूरी तरह भ्रामक है। यह लूट या डकैती का मामला नहीं है, बल्कि दो युवतियों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे चुराने के प्रयास का मामला था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।