Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
VIDEO : Panic after suspicious plants were found in Rohtak's Supwa University, investigation committee formed
{"_id":"67e4fa9c1ae6401fbf0b8f33","slug":"video-panic-after-suspicious-plants-were-found-in-rohtaks-supwa-university-investigation-committee-formed-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक के सुपवा विश्वविद्यालय में संदिग्ध पौधे मिलने पर हड़कंप, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक के सुपवा विश्वविद्यालय में संदिग्ध पौधे मिलने पर हड़कंप, जांच कमेटी गठित
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
रोहतक के दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में एक प्रजाति विशेष के पौधे मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रों द्वारा पौधों की प्रकृति पर संदेह जताने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि ये पौधे नशे से संबंधित हो सकते हैं और उनकी विस्तृत जांच करवाई जानी चाहिए। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस, विजुअल आर्ट विभाग के सामने बने पार्क और नर्सरी में ये संदिग्ध पौधे पाए गए। छात्रों ने मांग की है कि इस मामले की जांच नारकोटिक्स विभाग से करवाई जाए और तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
छात्रों का आरोप है कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं हो सकता, बल्कि इसमें विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। उनका कहना है कि इससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रजाति विशेष के पौधे मिलने की शिकायत मिली है। इस पर जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है और विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।