Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Sanitation workers staged a protest and burned effigies of Punjab CM Bhagwant Mann and Kejriwal.
{"_id":"6a69f5e9ecfde82fab023bd2","slug":"video-sanitation-workers-staged-a-protest-and-burned-effigies-of-punjab-cm-bhagwant-mann-and-kejriwal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक : सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फूंका पंजाब सीएम भगवंत मान व केजरीवाल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक : सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फूंका पंजाब सीएम भगवंत मान व केजरीवाल का पुतला
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:15 PM IST
Link Copied
रोहतक । नगर निगम के तमाम सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में रोहतक के सफाई कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया। सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में दोपहर बाद एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए सोनीपत स्टैंड पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सोनीपत स्टैंड पहुंच कर दोनों नेताओं का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। इस दौरान पुतले को जूते से पीटा गया। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभु टांक ने किया जबकि संचालन अशोक थोरिया ने किया। प्रदर्शन में अनेक सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।