{"_id":"6a40b3545716281c0c083cee","slug":"video-stadium-in-titauli-village-home-to-five-international-players-in-a-dilapidated-state-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के गांव टिटौली में स्टेडियम की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के गांव टिटौली में स्टेडियम की हालत खस्ता
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:00 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक ।
कुश्ती में एक या दो नहीं बल्कि मनजीत, मनीष, महीपत, अंतिम व करुणा सहित पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले गांव टिटौली में खेल स्टेडियम की हालत खस्ता बनी हुई है। स्टेडियम का हाॅल जर्जर है तो दर्शक दीर्घा की भी ईंटें उखड़ी हैं। सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहे गांव के एकमात्र स्टेडियम में बास्केटबॉल पोल भी क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते खिलाड़ियों का रुझान अखाड़ों की तरफ हो रहा है।
कुश्ती के राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी अमन शर्मा बतातें हैं कि स्टेडियम में खेल सुविधाएं नहीं होने से गांव के ज्यादातर बालक अखाड़ों में प्रैक्टिस करते हैं। वहीं , प्रदेश स्तरीय एथलीट रोहित का कहना है कि स्टेडियम की हालत खस्ता होने के चलते उनके सहित करीब 30 खिलाड़ी सड़क पर दौड़ लगाने जाते हैं।
खेल संसाधनों का अभाव ही नहीं इस गांव में बरसाती पानी निकासी के इंतजाम भी अब तक नहीं है। ग्रामीण सुरेश, सोमबीर, सुरेंद्र, राम किशन, तकदीर, राहुल, नवीन आदि बताते हैं कि बरसात के दिनों में तालाबों का गंदा पानी गलियों व खेतों में भर जाता है। गांव से महज दो किलोमीटर की दूरी पर ड्रेन बनी हुई है लेकिन गांव के गंदे पानी को ड्रेन तक पहुंचाने का कोई प्रोजेक्ट अभी तक गांव में जमीनी स्तर नहीं उतरा है। ऐसे में बरसात के दिनों में हर साल ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ रही हैं। गांव वासी सुल्तान, रोहित व ऋषिदेव का कहना है कि गांव में कोई सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी के लिए रोहतक, चांदी या समर गोपालपुर जाना पड़ता है। तीनों ही काफी दूर है। 14000 की आबादी वाले इस गांव के आसपास सिसरौली, सुंदरपुर, घुसकानी आदि गांव हैं। ऐसे में यहां पीएचसी बनाई जानी चाहिए। ग्रामीण गांव में सफाई व्यवस्था से भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।