{"_id":"686283cb0258666bfb0019ae","slug":"video-three-arrested-in-fraud-case-at-rohtak-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: विदेश से भतीजा बनकर की डेढ़ लाख की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: विदेश से भतीजा बनकर की डेढ़ लाख की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:02 PM IST
Link Copied
साइबर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिद्धि जिले से तीन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर एक ठगी के मामले का खुलासा किया है। आरोपियों ने रोहतक के सुभाष नगर निवासी खैराती लाल से उनके भतीजे के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि 26 मई को खैराती लाल को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को उनका भतीजा मयंक बताकर कहा कि वह उनके खाते में 6 लाख रुपये भेज रहा है और बाद में वह राशि वापस ले लेगा। इसके कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर खैराती लाल को फोन किया और दावा किया कि उनके खाते में 6 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा आई है, जिसे रुपये में बदलने में 24 घंटे लगेंगे। इस बात से खैराती लाल को भरोसा हो गया कि उनके भतीजे ने पैसे भेजे हैं।
लगभग आधे घंटे बाद फिर से जालसाज ने मयंक बनकर कॉल किया और अपने एक मित्र को डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करने की गुहार लगाई। उसने कहा कि भेजे गए 6 लाख रुपये में से वह यह राशि बाद में ले लेगा। जालसाज की बातों में आकर खैराती लाल ने डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें अपने भतीजे से बात हुई तो पता चला कि यह एक ठगी थी।
खैराती लाल ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी सहायता से मध्य प्रदेश के सिद्धि जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।