{"_id":"672b71da266211029b0a6405","slug":"video-three-day-book-fair-starts-in-rohtak-mdu","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक एमडीयू में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक एमडीयू में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 07:10 PM IST
Link Copied
रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस मेले का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये हमें ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों से भी जोड़ती हैं। लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक ने स्वागत भाषण दिया व इस तीन दिवसीय पुस्तक मेला का ब्यौरा दिया। देश व विश्व के लगभग 62 प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह इस पुस्तक मेला में भाग ले रहे हैं व लगभग 40 हजार पुस्तकें इस पुस्तक मेला में प्रदर्शित की जा रही हैं। एमडीयू से सेवानिवृत प्रो. डाॅ. मंजीत राठी के कविता संग्रह आवाज-परवाज तथा सेवानिवृत प्रो. डाॅ. सोनिया मलिक की पुस्तक मधुकांत की व्यंग्यात्मक लघु कथाएं का लोकार्पण कुलपति ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।