{"_id":"697f323924a99c68f503d2ee","slug":"video-a-young-man-fell-into-a-sewerage-line-in-sirsa-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा: चैंबर की पैमाइश करने मेनहोल में उतरा युवक, बेहोश होकर गिरा; रेसक्यू अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: चैंबर की पैमाइश करने मेनहोल में उतरा युवक, बेहोश होकर गिरा; रेसक्यू अभियान जारी
रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई थी। इस लाइन को बिछाने के साथ साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गए हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का काम पूरा हो गया था। लेकिन लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में रविवार दोपहर को तीन चार लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही। ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए दो युवक उतरे। इनमें दोनों युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। ऐसे में एक युवक गहरी लाइन के मेन होल के अंदर जा गिरा। जबकि दूसरे युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है।
बता दें कि पिछले ढाई घंटे से टीम मेनहोल में गिरे युवक को खोज रही है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर ढिलाई बरतने और डेढ़ घंटा देरी से बचाव कार्य शुरू करने के आरोप लगाए हैं।
वहीं, मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ देवकर्ण ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। आज ठेकेदार की लेबर ने आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल फायर बिग्रेड, विभाग की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।