Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
VIDEO : Minister Ranveer Gangwa said in Sirsa- If there was some problem in EVM then how did Kumari Selja win from Sirsa
{"_id":"6743441e0ded9904ee0dc85b","slug":"video-minister-ranveer-gangwa-said-in-sirsa-if-there-was-some-problem-in-evm-then-how-did-kumari-selja-win-from-sirsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा में मंत्री रणवीर गंगवा बोले- ईवीएम में गड़बड़ होती तो सिरसा से कुमारी सैलजा जीती कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा में मंत्री रणवीर गंगवा बोले- ईवीएम में गड़बड़ होती तो सिरसा से कुमारी सैलजा जीती कैसे
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कहने के बाद कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस गुट है हुड्डा , सैलजा और सुरजेवाला का अलग अलग गुट है। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कारनामें किए है। नौकरियां बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस का हाथ जनता के साथ । सरकार बनने के बाद गरीबों के साथ उन्होंने धोखा किया। आज इसीलिए हर वर्ग के लोग कांग्रेस दूर होते जा रहे है। आज कांग्रेस पार्टी बिखराव के दौर पर है। कुमारी सैलजा ईवीएम की बात कहती है तो वह सिरसा से जीती कैसे। सिरसा से जीती थी तो क्या ईवीएम ठीक थी। कांग्रेस की पार्टी की लोकसभा में पांच सीटें आई थी। उस समय ईवीएम ठीक थी। उस समय कह रही थी कि कांग्रेस की सरकार बनाएगी। भाजपा आएगी तो संविधान खत्म कर देगी । धर्म को खत्म कर देगी। उस समय जनता भ्रम में आ गई थी तो पांच सीटें आ गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।