{"_id":"6742f60705eda37f620ca702","slug":"video-tarakatara-taral-ma-pachha-sa-ghasa-blra-jaja-sal-sahata-tana-ka-mata-shatha-ma-shamal-hana-ja-raha-tha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बोलेरो, जीजा-साले सहित तीन की मौत; शादी में शामिल होने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बोलेरो, जीजा-साले सहित तीन की मौत; शादी में शामिल होने जा रहे थे
यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो, ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार जीजा-साले और एक महिला की मौत हो गई। नौ लोग गंभूर रूप से घायल हुए हैं। एक साथ तीन लोगों की मौतों ने परिवार को झकझोर दिया। वह शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
मामला बछरावां कोतवाली क्षेत्र के शीतलाखेड़ा गांव का है। गांव निवासी धुन्नी सिंह की बेटी की शादी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जुग्गा का पुरवा गांव में हुई है। शनिवार को उनकी बेटी के देवर का तिलकोत्सव कार्यक्रम था। धुन्नी सिंह रिश्तेदारों के साथ बोलेरो से तिलकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
बछरावां-महराजगंज मार्ग होते हुए सभी लोग सलेथू रोड होकर हरचंदपुर जा रहे थे। असनी सुल्तानपुर गांव के पास सड़क किनारे पहले से ही धान लदी टै्रक्टर-ट्राली खड़ी थी। रात करीब 8 बजे बोलेरो पीछे से जाकर ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई। हादसे से बोलेरो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर आकर सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी से मदद से बोलेरो सवार लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी बछरावां पहुंचाया। सीएचसी में शीतलखेड़ा निवासी धुन्नी सिंह (50) पुत्र हरवादीन, उनके साले एवं डीह निवासी रमेश (48) पुत्र रामप्रसाद और ऊसर का पुरवा गांव की रहने वाली उनके साढ़ू रामसेवक की पत्नी निर्मला (45) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।