Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Bharat Ratna Lal Bahadur Shastri remember on his death anniversary, former MP Dharampal Malik paid tribute in Sonipat
{"_id":"67822b89cdb2dd80db0196fc","slug":"video-bharat-ratna-lal-bahadur-shastri-remember-on-his-death-anniversary-former-mp-dharampal-malik-paid-tribute-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री, सोनीपत में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री, सोनीपत में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने दी श्रद्धांजलि
सोनीपत में सुभाष चौक के पास स्थित कांग्रेस भवन में देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके कार्यों में स्वाभिमान, ईमानदारी, मितव्ययता, कर्मठता के कड़े मानदंड थे। जिनका पालन उन्होंने जीवन भर किया। उनके बेटे हरिकिशन शास्त्री मेरे साथ संसद के सदस्य रहे हैं। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री की पत्नी ललिता से मिलने का मौका मिला था।
मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी ललिता ने बताया था कि लाल बहादुर शास्त्री जब रेल मंत्री थे तो उनके कार्यकाल में रेल हादसा होने के कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। धर्मपाल मलिक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने राजनीति के माध्यम से सदैव लोक कल्याण के कार्य किए थे। आज के राजनीतिज्ञों को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। जिससे समाज को बेहतर दिशा में ले जाया जा सके। उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 1964 में कार्यभार संभाला था। उन्होंने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।